हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
– भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दुर्ग में संभागीय बैठक में हुए शामिल
– भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दुर्ग में संभागीय बैठक में हुए शामिल
– 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने का किया दावा
– जमकर बरसे भूपेश सरकार पर
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अरूण साव गुरूवार को पहली बार दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा की जब से स्थापना हुई है, तब से हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी चुनौतियों का सामना करेगे। भाजपा एकजुट है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी एकजुटता व उत्साह के बदौलत राज्य की वादाखिलाफी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगे और प्रदेश में 2023 के विस चुनाव में कमल खिलाएंगे। श्री साव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा गुटबाजी के कारण नहीं, बल्कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा लोकलुभावे वादे किए जानेे कारण पराजित हुई। जिसका प्रमाण 2019 का लोकसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में 9 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव का यह परिणाम जनता का समर्थन भाजपा के साथ होने की पुष्टि करता हैं। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने जनता के साथ वादखिलाफी की है। कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं किए है। किसान, युवा, महिलाएं व्यापारी और अधिकारी-कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जनता राज्य की कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहती है। छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के बदले जाने से जुड़े सवाल के जवाब में नवनियुक्ति प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि परिवर्तन प्रकृत्ति का नियम है। समय-समय पर जिम्मेदारी में परिवर्तन आवश्यक होता है और नए कार्य भी सौंपे जाते है। नवनियुक्ति प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरूण साव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने एक जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश भाजपाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। पार्टी को ऊंचाईयों में ले जाने के लिए कोई कसर नही छोडूूंगा और नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश में कमल खिलाएंगे।
मीडिया से चर्चा उपरांत श्री साव कार्यकर्ताओं के संभागीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने मार्गदर्शन करते कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक में छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री पवनदेव साय, प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिला प्रभारी पुरेन्द्र मिश्रा, सांसद विजय बघेल, प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, राकेश पांडेय, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, कांतीलाल बोथरा, दिनेश देवांगन, संतोष सोनी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी केएस चौहान, प्रीतपाल बेलचंदन, अनूप गटागट, विनायक नातू, सतविंदर सिंह, मनोज मिश्रा, अजय तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।