हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
दुर्ग। आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा आव्हान किया है। इसी तारतम्य में दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तीसरे दिन 13 अगस्त को जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृतव में बोरसी कसारीडीह मंडल में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने का आव्हान किया गया। राष्ट्रीय संगठन के आव्हान पर निकाली गई इस यात्रा में लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, प्रदेश मंत्री उषा टावरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर,बोरसी मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान जनमानस को तिरंगा का भी वितरण किया गया।

सर्वविदित है कि भारतीय जनता पार्टी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर रही है। इसी कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधानसभा में आने वाले चारों मंडलों में पदयात्रा का आयोजन किया गया। आज अंतिम दिन बोरसी मंडल से पदयात्रा का आयोजन किया गया तथा जनमानस को तिरंगा का भी वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम सभी को तिरंगा को अपने घरों पर लगाना चाहिए, साथ ही साथ पूरा हिंदुस्तान तिरंगामय लगे इसका भी प्रयास हम सभी को मिलकर करना चाहिए। प्रधानमंत्री के द्वारा जो आह्वान किया गया निश्चित तौर पर हम सभी की एकता को बढ़ावा मिलेगा, मैं सभी से निवेदन करती हूं की आप सभी अपने घरों की छत पर या दुकानों पर तिरंगा फहराएं और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब की डीपी पर तिरंगा लगाएं। सांसद सरोज ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।
लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति का एक सपना था कि पूरा हिंदुस्तान तिरंगा में हो और यह सपना इस बार जरूर पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मैं हर हिंदुस्तानियों से आह्वान करता हूं कि अपने घरों की छत पर दुकानों पर गाड़ियों पर तिरंगा फहराएं और सोशल मीडिया से अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। साथ ही साथ असक्षम और जरूरतमंद लोगों को तिरंगे की उपलब्धता हो सके उसका भी प्रयास करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि देश हमारा तिरंगा हमारा और इस तिरंगे की शान और बढ़े इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इस दायित्व को पूर्ण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयासरत है और हमें विश्वास है कि हम हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम कसारीडीह बोरसी भाजपा मंडल के पदयात्रा में इस दौरान कार्यक्रम सह प्रभारी श्री अनूप गटागट,विनायक नातू, लोकतंत्र सेनानी गोवर्धन जायसवाल,जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, शिव चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी , कल्पना जोशी,मंडल प्रभारी कांतिलाल जैन ,जिला मंत्री मनोज मिश्रा, जिला आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया,मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल,दीपक चोपड़ा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजन जोसफ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कोसरे,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बानी सोनी,पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन,मदन बढ़ई,प्रकाश साहू,गणेश निर्मलकर,रोमनाथ साहू,संतोष तिवारी,कार्यक्रम मंडल प्रभारी सुनील साहू आदि उपस्थित थे।
व्यवसायियों को बांटा तिरंगा:
शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वितरण का कार्यक्रम लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला अभियान प्रभारी लाभचंद बाफना, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर की अगुवाई में पटेल चौक दुर्ग के आस पास एवं नया बस स्टैंड दुर्ग में सघन रूप से किया गया। व्यवसायियों और ऑटो रिक्शा चालकों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया।