हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

24 घंटों में कोरोना के 10542 नए केस, 38 की मौत, पॉजिटिविटी दर 8.53 %

रायपुर। पिछले 24 घंटो में देश में कोरोना के 10542 नए केस मिले है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,542 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 38 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में एडविजारी जारी किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में छह, दिल्ली में पांच, छत्तीसगढ़ में चार, कर्नाटक में तीन, राजस्थान में दो और पुडुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में 1-1 मरीज की जान गई है। सबसे ज्यादा 11 मरीजों ने केरल में दम तोड़ा है।

कोरोना बढ़ने के साथ ही पाबंदियों का दौर भी शुरू हो गया है। ताजा खबर पश्चिम बंगाल से है। यहां तेजी से फैलते संक्रमण के बीच ममता बनर्जी सरकार ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से कहा गया है कि वे मास्क पहनें और भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचें। इससे पहले यूपी, हरियाणा और हिमाचल में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।