हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
37th National Games : भिलाई नगर । 37वीं राष्ट्रीय खेल का आयोजन राज्य शासन गोवा के द्वारा 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक भारतीय ओलम्पिक संघ एवं गोवा ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है।
37th National Games : गोवा में चल रहे 37 नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाडियों का प्रदर्शन प्रतिदिन बेहतर हो रहा है, प्रतियोगिता के आठवे दिन छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी गोफ ने सबसे ज्यादा 05 पदक हासिल किए जिसमे 01 स्वर्ण पदक, 01 रजत पदक एवं 03 कांस्य पदक शामिल है।
गोल्ड मेडल – पुरुष डबल इवेंट (नील सागर एवं मेहुल साहू
रजत पदक – मिक्स डबल इवेंट (वंदना मिंज एवं जयेश तिवारी)
कांस्य पदक – महिला टीम इवेंट (शिवानी सोनी,चैन कुमारी निषाद,सीमा यादव व रंजीता खलको)
कांस्य पदक – महिला सिंगल इवेंट – प्रेरणा सिंह
कांस्य पदक – पुरुष सिंगल इवेंट – संजीव नायक
37th National Games : छत्तीसगढ़ राज्य को कुश्ती इवेंट में भी एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य के अवधेश यादव ने 87 कि. ग्रा. ग्रीको रोमन कुश्ती इवेंट में कांस्य पदक जीता।
छत्तीसगढ़ राज्य के खाते में अब तक कुल 02 स्वर्ण पदक, 02 रजत पदक एवं 08 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक हासिल किए है।