हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

91 साल की उम्र में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन


नई दिल्ली। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का रविवार सुबह 8.40 बजे निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां को सोमवार सुबह निधन हो गया। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री अचानक हुई सतीश कौशिक की मौत से स्तब्ध थी। इसी बीच माधुरी की मां के निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। मां के निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी हैं।