हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में आधा दर्जन बदमाशों ने बीए के छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश में छात्र को इतना पीटा की वह बेहोश हो गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद नेवई पुलिस एक्टिव हुई और 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकला और कान पकड़कर माफी मंगवाई। सभी आरोपियों को विधिवत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
दरअसल यह पूरा मामला 22 अप्रैल की रात का है। शिव नगर नेवई भाठा निवासी विशाल साहू बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि जवाहर साहू एवं उसके भाई हर्ष साहू के साथ पूर्व में उमरपोटी में झगडा विवाद हुआ था। इस पर इन तीनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। 22 अप्रैल की रात लगभग 9:30 बजे विशाल साहू टंकी मरौदा से अपने घर लौट रहा था। जलाराम चौक नेवई भाठा में हर्ष साहू , जवाहर साहू अपने अन्य दोस्त प्रियांशु, करण ,अज्जु, राज साहू के साथ खड़ा था।
विशाल साहू को देखते ही हर्ष व जवाहर ने गाली देना शुरू कर दिया। जब विशाल अपने घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद हर्ष साहू व जवाहर साहू अपने दोस्तों के साथ धारदार हथियारों के साथ घर में घुसे और तो पीछे से वे भी घुसे और विशाल को डंडे व तलवार नुमा हथियार से पीटने लगे। इस दौरान मनीष साहू नाम के युवक ने बीच बचाव किया तो उसे भी गाली देकर भगा दिया। इस दौरान विशाल की मां फुलबासन पहुंच गई तो सभी धमकी देते हुए भाग गए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। गंभीर रूप से घायल विशाल साहू को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हर्ष साहू, जवाहर साहू, प्रियांशु, करण, अज्जू व राज साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से कान पकड़कर माफी मंगवाई और पैदल भी घुमाया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 294-IPC, 307-IPC, 452-IPC, 506(B)-IPC के तहत कार्रवाई की।