हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
रिसाली। नगर निगम क्षेत्र में मिक्स कचरा देने वालों पर शामत आने वाली है। बार बार की समझाइश के बाद भी मिक्स कचरा दिया जा रहा है। इसे देखते हुए अब निगम प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने निर्देश दिया है कि अब ऐसे घरों से कचरा कलेक्ट नहीं होगा जो मिक्स कचरा देते हैं। यही नहीं मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा।
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने ऐसे घरों को सूची बद्ध करने निर्देश दिए है जो संमझाइस के बाद भी मिक्स कचरा दे रहे है। तैयार सूची का प्रकाशन सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता के दुश्मन के नाम से किया जाएगा। सूची के आधार पर नाम वाला फ्लैक्स तैयार किया जाएगा। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए है कि अंतिम चेतावनी के बाद सुधार नहीं होने पर उस घर से निगम कर्मचारी कचरा लेना बंद कर दे। गीला व सूखा कचरा अलग अलग देने पर ही कर्मचारी संग्रहण कार्य को नियमित करे।उल्लेखनीय है कि रिहायसी क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे को पूर्ण रूप से डिस्पोज करने रिसाली निगम पिछले ३ दिनों से अभियान चला रही है। लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग अलग देने अपील कर रहे है। इसके बाद भी कई घरों से मिक्स कचरा निकल रहा है।
वार्ड वार बनेगी सूची
खास बात यह है कि रिसाली निगम के 70 से भी ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी अभियान में लगे है। सूखा व गीला कचरा अलग अलग रखने अपील कर रहे है। शुक्रवार से कचरा संग्रहण कार्य में लगे 64 कर्मचारी सूची बनाने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि चार माह पहले रिसाली निगम ने घर घर डस्ट बीन का वितरण किया था। कर्मचारी हरा व नीला बाल्टी घरों तक पहुंचाया था। वर्तमान में कचरा रखने कुछ लोग ही बाल्टी का उपयोग कर रहे है। अधिकाश घरों में पुरानी बाल्टी में कचरा रखा जा रहा है, वही कई लोग पालीथिन में कचरा एकत्र कर दे रहे है। ऐसे लोगों को भी निगम चेतावनी दे रहें है।