हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
रायपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद छत्तीसगढ़ में अब अफसरों का स्थानांतरण शुरू हो गया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य सरकार के तीन आईएएस का तबादला आदेश जारी किया है। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला कांकेर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं कांकेर के कलेक्टर अभिजीत सिंह को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ किया गया। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ वासु जैनको अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अवर सचिव, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया।