हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

CG News : सगाई की रात युवती ने प्रेमी संग खाया जहर, दोनों की मौत… शादी के खिलाफ था परिवार


कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। इसके लिए परिवार वाले राजी नहीं थे और युवती की शादी कहीं और तय कर दी। जिस दिन लड़की की सगाई हुई उसी रात को प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गई और दोनों ने जहर खा लिया। दूसरे दिन दोनों खेत में बेसुध पड़े मिले। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए जहां युवती की मृत घोषित कर दिया और इलाज से पहले की युवक की भी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांति दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थी। इस बीच शांती की शादी कहीं और तय कर दी गई और 15 जून को सगाई थी। शनिवार को सगाई के बाद रात को शांती अपने प्रेमी सोनू से घर से बाहर मिली। इसके बाद दोनों खेतों की ओर गए और जहर खा लिया।

इधर सगाई वाले घर में शांति कीप तलाश होती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांति दर्रो और सोनू कोमरा दोनों एक साथ खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे हुए पड़े थे। गांववालों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं  सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है वह अपने नाना- नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। उसकी सगाई भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया था। एक से प्यार और दूसरे से शादी यह दोनों को मंजूर नहीं था इसलिए दोनों ने खुदकुशी का फैसला कर जहर खा लिया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।