हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
सुकमा। जिले में नस्कलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्टकर ब्लास्ट में शहीद जवानों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 2 कोबरा जवानों के निधन की दुःखद खबर आ रही है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
बता दें रविवार को थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में कैम्प सिलगेर से 201 कोबरा वाहिनी के एडवांस पार्टी का मुव्हमेंट आरओपी ड्यूटी के दौरान ट्रक एवं मोटर सायकल से कैम्प टेकलगुडे़म की ओर जा रहे थे। इस बीच कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किया गया था। मुव्हमेंट के दौरान दोपहर 3 बजे 201 कोबरा वाहिनी का ट्रक आईईडी की चपेट में आ गया। इस ब्लास्ट में ट्रक चालक एवं सहचालक जवानों मौके पर मौत हो गई। शेष जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। शहीद जवानों का नाम विष्णु और शैलेन्द्र बताया जा रहा है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये जवान राशन लेकर जवान कैंप जा रहे थे।