हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि दुबई जाने वाला FedEx का विमान के टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकरा गया है। इसे देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया है।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इससे पक्षी टकरा गया था। विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद कार्गो विमान के पक्षी से टकराने की सूचना के बाद आइजीआइ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शनिवार को शुरू कर दी गई। तमाम तैयारियों के बीच विमान ने आइजीआइ के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। अब इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 11 बजे एयरपोर्ट से दुबई को जाने वाली फेडएक्स कार्गो विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, एक पक्षी से टकरा गया। विमान के पायलट ने तत्काल इसकी जानकारी एटीसी को दी और वापस लौटने की अनुमति मांगी। इसके बाद एटीसी ने सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा।