हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश के आगमन से पहले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गिरफ्तार

दुर्ग। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र दुर्ग (शहर) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान गंजमंडी दुर्ग में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। इन सब को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री बघेल के आगमन से पहले ही पुलिस ने युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस ने युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें हिमांशु सिंह, सानिध्य चंद्राकर, राहुल भट्ट, विशाल शर्मा शामिल है। इन सब से नाराज़ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह डरने वाले नहीं है। वह आज मुख्यमंत्री से मुलाकात जरूर करेंगे।