हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

पेट्रोल सूंघना पड़ा भारी : सूंघते ही उसी पोजिशन में चिपका रहा युवक

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साल 2021 में एक युवक की लाश उसकी बाइक पर पड़ी हुई मिली। युवक के शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं था और न ही वह बीमार दिख रहा था। आदित्य नाम के उस युवक की लाश उसकी बाइक पर ही थी और नाक गाड़ी की टंकी से लगी थी।

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साल 2021 में एक युवक की लाश उसकी बाइक पर पड़ी हुई मिली। युवक के शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं था और न ही वह बीमार दिख रहा था। आदित्य नाम के उस युवक की लाश उसकी बाइक पर ही थी और नाक गाड़ी की टंकी से लगी थी। टंकी का ढक्कन खुला था। चाबी हाथ में थी। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर युवक की मौत हुई कैसे।

पुलिस ने जब परिवार वालों को बुलाकर तहकीकात की तो पता चला की युवक नशे का आदी था और नशे के लिए पेट्रोल भी सूंघता था। घटना के वक्त भी वह पेट्रोल ही सूंघ रहा था। लेकिन पेट्रोल की गैस में मौजूद जहरीले तत्वों ने उस पर ऐसा असर किया कि उसकी बॉडी में ऑक्सीजन की सप्लाई ही रुक गई और वह जिस पोजिशन में था, उसी में उसकी मौत हो गई।

आप सोच रहे होंगे कि भला पेट्रोल सूंघना कौन सा नशा है और यह इतना खतरनाक क्यों है। बता दें कि यह एक तरह की लत है। इसे अंग्रेजी में ‘पेट्रोल स्निफिंग’ कहते हैं। कई अफ्रीकी देशों में यह लत विकराल रूप ले चुकी है। अपने देश में भी कई लोग पेट्रोल सूंघने के शौकीन होते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करना शौकिया और नॉर्मल है। लेकिन जाने-अनजाने वो एक खतरनाक लत के शिकार होते जा रहे हैं।

पेट्रोल की गंध सांसें रोक सकती है। पेट्रोल सीधे नर्वस सिस्टम पर असर करता है, जिसके चलते दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है और तुरंत मौत हो सकती है।

ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि लोग पेट्रोल और दूसरी अजीबोगरीब चीजें क्यों सूंघते हैं और इससे कैसा बचा जा सकता है।