हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भारत में Apple स्टोर की ओपनिंग करेंगे CEO टिम कुक; स्टोर का डिजाइन मुंबई की काली-पीली टैक्सियों से इंस्पायर

मुंबई। भारत में पहली बार टेक कंपनी एपल के दो स्टोर खुलने जा रहे हैं। कंपनी का पहला फ्लैगशिप रिटेल स्टोर मुंबई में आज यानी 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में ये स्टोर ओपन हो रहा है। दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को खुलेगा।

मुंबई। भारत में पहली बार टेक कंपनी एपल के दो स्टोर खुलने जा रहे हैं। कंपनी का पहला फ्लैगशिप रिटेल स्टोर मुंबई में आज यानी 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में ये स्टोर ओपन हो रहा है। दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को खुलेगा।

यहां कई लोगों के मन में सवाल होगा कि एपल के कई स्टोर तो पहले से ही भारत में है, इसमें नया क्या है? दरअसल, अभी जितने भी स्टोर एपल के प्रोडक्ट बेच रहे वो सभी कंपनी के प्रीमियम रिसेलर है। प्रीमियम रिसेलर का मतलब ऐसे थर्ड पार्टी स्टोर से हैं, जिन्होंने डिवाइस सेल करने के लिए एपल से लाइसेंस लिया है।

एपल के ऑफिशियल और थर्ड पार्टी स्टोर्स में सबसे बड़ा अंतर है कस्टमर एक्सपीरिएंस का। ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स को अपने प्रीमियम कस्टमर एक्सपीरिएंस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा भी इन स्टोर्स की कई सारी खासियतें है। ऐसे में यहां हम इन स्टोर्स से जुड़े 5 जरूरी सवालों के जवाब दे रहे हैं।

सबसे पहले एपल BKC स्टोर के बारे में जानें…


एपल के मुंबई आउटलेट को एपल BKC नाम दिया गया है। ये मुंबई के बांद्रा कुर्ला इलाके के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में हैं। मुंबई सेंट्रल से इसकी दूरी करीब 14 किलोमीटर है। इस स्टोर का डिजाइन शहर की आइकॉनिक ‘काली-पीली’ टैक्सियों से इंस्पायर है। इसका हर महीने का किराया 42 लाख रुपए है। रेंट को हर तीन महीनें में पे किया जाएगा।

एपल स्टोर की 5 बड़ी बातें

  • सुपर लार्ज स्टोर: ऑफिशियल स्टोर काफी बड़े होते हैं। इसमें भीड़ होने पर भी किसी भी प्रोडक्ट को देखने के लिए थोड़ा भी इंतजार नहीं करना पड़ता।
  • यूनीक डिजाइन: एपल स्टोर का यूनीक डिजाइन होता है। मुंबई स्टोर का डिजाइन शहर की काली-पीली टैक्सियों से इन्सपायर है। न्यूयॉर्क स्टोर क्यूब शेप का है।
  • तुरंत बिलिंग: प्रोडक्ट खरीदने के बाद बिलिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं। एपल स्टोर के एम्प्लॉइज बिलिंग के लिए मोबाइल पेमेंट टर्मिनल साथ रखते हैं।
  • डिवाइस कॉन्फिगर: मैकबुक या आईमैक जैसे प्रोडक्ट को आप अपने हिसाब से कॉन्फिगर करा सकते हैं। रिसेलर्स के पास इस तरह की सर्विस नहीं मिलती थी।
  • बेहतर ट्रेड-इन वैल्यू: ये स्टोर बेहतर एक्सचेंज वैल्यू के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर यहां ट्रेड इन वैल्यू अमेजन-फ्लिकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म से ज्यादा मिलती है।