हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
दुर्ग. मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलोनियों के बीच सर्वे कराया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कॉलोनियों को पुरस्कृत किया जाएगा। समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में लॉटरी सिस्टम से निर्णय लिया जाएगा।
मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम (फाइट द बाइट) के तहत दुर्ग जिले के सभी 11 नगरीय निकायों के समस्त कॉलोनियों में एक से 15 अप्रैल तक कॉलोनी एसोसिएशन के बीच स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद 16 से 22 अप्रैल तक सर्वेक्षण का काम किया जाना निर्धारित किया गया है। इसमें कॉलोनी अध्यक्ष के साथ समन्वय कर नगर निगम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मितानिन और M.T द्वारा सर्वेक्षण का काम किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तरह-तरह के कार्य के लिए कुल सौ नंबर तय किए गए हैं।