हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

सड़क के गड्‌ढे में गिरने से डेयरी संचालक की मौत, परिजन शव लेकर इंजीनियर के घर पहुंचे

बिलासपुर। बिलासपुर में PWD के कार्यपालन अभियंता (EE), सब इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने FIR किया है। एक दिन पहले सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्‌ढे में गिरने से बाइक सवार डेयरी संचालक की मौत हो गई थी। जिससे नाराज परिजन और आसपास के लोगों ने शव रखकर थाने में जमकर हंगामा मचाया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

गुरुवार की रात PWD के अफसरों व ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। दरअसल, उसलापुर में दीनदयाल से लोखंडी जाने वाली सड़क का निर्माण चल रहा है। जिसके लिए ठेकेदार ने गड्‌ढा खोदकर छोड़ दिया है। वहां न तो कोई संकेतक लगाया गया है और न ही बेरिकेडिंग की गई है। जिसके कारण गुरुवार की रात लोखंडी के ऊषा उपवन कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक कृपाल सिंह गाबा (63) बाइक सहित गड्‌ढे में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। इससे पहले गड्‌ढे में चार अन्य लोग भी गिरकर घायल हो गए थे।