हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटता रहा पति, पत्नी की मौत, जानें क्या थी वजह…

जशपुर। जशपुर जिले बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरंगा में शुक्रवार को खाना नहीं बनने की बात पर पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। आरोपी ने पहले तो पत्नी के कपड़ों को फाड़कर उसे निर्वस्त्र किया, फिर लोहे की रॉड से उसे जमकर पीटा। घटना से पत्नी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पुरंगा का रहने वाला सत्यप्रकाश कोरवा किसी शादी में गया हुआ था। गुरुवार की शाम वह घर लौटा। उसने अपनी पत्नी चंद्रमुनी कोरवा से खाना मांगा, तो उसने बताया कि पड़ोस में शादी है, तो वहां से भोजन का न्योता है, इसलिए अभी उसने खाना नहीं बनाया है। इसी बात पर पति भड़क गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। उसने अपनी पत्नी को निर्वस्त्र किया, फिर लोहे की रॉड से मारने लगा।

रात के 9 बजे के आसपास गांववाले भी सत्यप्रकाश के घर पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में चूर आरोपी ने ग्रामीणों के साथ गालीगलौज कर उन्हें भगा दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भी वो अपनी पत्नी को पीटता रहा, जमीन पर घसीटता रहा। महिला पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। बाद में महिला चंद्रमुनी बेहोश हो गई। इसके बाद भी पति ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया और ऐसे ही छोड़ दिया।