हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
भाटापारा। शहर थाना पुलिस के द्वारा डाकघर में पदस्थ उप डाकपाल को अपने परिचितों से मिलकर लाखो रुपए की धोखाधड़ी कर रकम गायब करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर थाना भाटापारा के अपराध क्रमांक 19/23 धारा 420,409, 467, 468,471, 34 भादवि के फरार आरोपी दौलत सिंह ठाकुर पिता भाउसिंह ठाकुर उम्र 52 साल साकिन संतोषी चौक कुशालपुर रायपुर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। पूर्व में सहयोगी आरोपी राकेश कुमार पाण्डेय एवं प्राची पांडेय को गिर. किया गया है।
विदित हो कि प्रार्थी हेमलाल साहू उप संभागीय निरीक्षक डाक घर रायपुर उप संभाग रायपुर स्थायी पता कृष्णा सिटी हाऊस नंबर 21 तरेंगा रोड भाटापारा थाना भाटापारा शहर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुझे मेरी पदस्थापना पश्चात मुझे जानकारी मिला कि भाटापारा उप डाक घर में संचालित आवर्ति खातों का स्थानांतरण कर रूपया आहरित कर शासकीय रकम का गबन किया गया है।