हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

शैतान साहिल : 16 साल की साक्षी को चाकू से मरता देखती रही दिल्ली

नई दिल्ली: वह चाकू के 5 से 7 वार झेलती रही। तब तक उसके शरीर में हरकत दिखी लेकिन कुछ ही सेकेंड में वह लाश बन चुकी थी। उस हैवान के सिर पर खून सवार था। वह दनादन चाकू घोंपता रहा। वीडियो आपको विचलित कर सकता है लेकिन देखिएगा जरूर। यह आज के 'जिंदा कौम' की असली तस्वीर है।

नई दिल्ली: वह चाकू के 5 से 7 वार झेलती रही। तब तक उसके शरीर में हरकत दिखी लेकिन कुछ ही सेकेंड में वह लाश बन चुकी थी। उस हैवान के सिर पर खून सवार था। वह दनादन चाकू घोंपता रहा। वीडियो आपको विचलित कर सकता है लेकिन देखिएगा जरूर। यह आज के ‘जिंदा कौम’ की असली तस्वीर है। व्लॉग और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली पीढ़ी किसी के दर्द को महसूस करना भूल चुकी है। वीडियो में दिखता है कि एक बार उस दरिंदे ने चाकू मारा तो लड़की का शरीर उछल गया। लड़की दम तोड़ चुकी थी।

दिल्ली में रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में हमले का शिकार हुई उस बदनसीब नाबालिग लड़की का नाम साक्षी था। हत्यारे ने 20 बार चाकू से वार किए, उसके बाद भी उसका शैतानी दिमाग शांत नहीं हुआ। बाद में उसने पत्थर से भी कुचल दिया। मंजर ऐसा था कि ‘खौफ’ भी कांप जाए। 16 साल की साक्षी का सरेराह मर्डर हो जाता है और दिल्ली देखती रहती है। शर्मनाक। आरोपी का नाम साहिल है। पुलिस उसे ढूंढ लेगी पर वीडियो में दिख रहे इन 10 लोगों को कल रात नींद कैसे आई होगी? माफ करना साक्षी, हमारी इंसानियत मर चुकी है।