हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
PM Awas राजनांदगांव : पीएम आवास के हितग्राही की खुदकुशी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव नगर निगम का घेराव किया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में नगर निगम पहुंचे और तीन बैरिकेड को तोड़कर नगर निगम परिसर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया।
PM Awas बीते 19 जुलाई को पीएम आवास की राशि मिलने में देरी होने के कारण कौरीनभाठा निवासी महादेव यादव ने कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती किया गया था। महादेव यादव की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर के अस्पताल भी रेफर किया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशें के बाद उसकी जान नहीं बच पाई और 5 अगस्त को महादेव यादव ने दम तोड़ दिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और आज मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और नगर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस के तमाम बंदोबस्त के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ता बेरीकेटिंग को तोड़ते हुए नगर निगम कार्यालय परिसर में घुस गए और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नगर निगम के अफसर मौके पर पहुंचे, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और पीड़ित महादेव यादव के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि महादेव यादव पीएम आवास योजना का हितग्राही था। प्रधानमंत्री आवास की किस्त रेगुलर नहीं मिलने के कारण उसने जहर खा लिया था जिसका लगातार अस्पताल में इलाज जारी था जिसकी मौत हो गई है नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।
इस संबंध में नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर निगम तेजी से कार्य कर रहा है और बीते दिनों 8 करोड़ रुपए मिला था जिसे 1 माह के भीतर आवंटित कर दिया गया यहां जैसे ही राशि प्राप्त होती है हितग्राहियों को आवंटित कर दिया जाता है। वही महादेव यादव की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि इसमें जांच की जा रही है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सरकार द्वारा जरूरतमंदों को मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है लेकिन पीएम आवास की राशि मिलने में देरी होने के कारण लगातार हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही एक मामले में एक हितग्राही ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली, जिसके बाद सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है।