हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Country division : सत्ता लोलुप कांग्रेस ने कराया देश विभाजन : भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस


Country division : धर्मांतरण से अलगाववाद बढ़ता है कृष्णकांत चंद्रा

Country division : सक्ती _भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के द्वारा भाजपा कार्यालय सक्ती में 14 अगस्त को हुए भारत विभाजन को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि भारत विभाजन हमारे लिए बहुत बड़ी त्रासदी है।

यद्यपि पाकिस्तान बनने से पहले भी हमारे देश की सीमाएं सिकुड़ी थीं किंतु उस समय किसी प्रकार की अराजकता नहीं हुई जबकि 1947 के विभाजन में दंगा-फसाद लूट-पाट, बलात्कार, जनसंहार हुआ लाखों लोग विस्थापित हुए। उन्होंने विभाजन के लिए कांग्रेस के साथ-साथ नेहरू-जिन्ना की सत्ता लोलुपता को जिम्मेदार ठहराया ।

कार्यक्रम के प्रभारी जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन के समय लगभग एक करोड़ तीस लाख लोग विस्थापित हुए और दस लाख लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि बंटवारे के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता।विभाजन के कारणों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा सिंघानिया ने कहा कि धर्मांतरण से अलगाववाद बढ़ता है और देश के विघटन का खतरा पैदा होता है। मोदी जी इसी प्रकार की अनेक समस्याओं के समाधान के लिए यूसीसी, सीएए, एनसीआर जैसे कानून लाना चाहते हैं।

कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल और जिला मंत्री भुवन भास्कर यादव ने भी संबोधित किया। संचालन कवि शरण वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, बाराद्वार मंडल के अध्यक्ष संतोष राठौर, दीपक गुप्ता, सक्ती नगर के महामंत्री द्वय अमन डालमिया, गोविंद देवांगन, गोविंद निराला, अरुण शर्मा, रंजन सिन्हा, कमल अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, धरम रात्रे, मनोज सिसोदिया, मनोज सोनी, बंशी देवांगन, तेजलाल पटेल, पुष्पेंद्री कसेरा, रेखा देवांगन, आदि अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण शामिल हुए।