हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

chandrayaan 3 : चंद्रयान 3 के इस मिशन में दुर्ग-भिलाई का रहने वाला भरत शामिल था


chandrayaan 3 : दुर्ग। जहां एक तरफ पूरा देश चंद्रयान 3 की सफलता की कामना कर रहा था। वही इसरो के वैज्ञानिकों की टीम में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला के भरत नाम का युवक भी इस टीम में शामिल था।

भिलाई का रहने वाला के भरत इसरो में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर लैंड करने में भरत की अपनी एक अहम भूमिका है। उसने भी देश के वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

देश के चंद्रयान 3 मिशन पर नजर डालें तो इस टीम में छत्तीसगढ़ का लाल भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत चरौदा भिलाई में रहने वाला के. भरत कुमार इसरो में काम करते हुए देश और छत्तीसगढ़ के दुर्ग का नाम रोशन कर रहा है।

के भारत के पिता बैंक में सुरक्षा गार्ड है भरत की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय चरौदा में हुई है। भरत ने 12 वीं मेरिट के साथ पास की और उसका आईआईटी धनबाद के लिए उसका चयन हुआ यहाँ भी भरत ने अपनी प्रखर मेधा का परिचय दिया

और 98% के साथ आईआईटी धनबाद में गोल्ड मेडल हासिल किया जब भरत इंजीनियरिंग के सातवे सेमेस्टर में था तब इसरो ने अकेले भरत का प्लेसमेंट में चयन किया और आज भरत इस चंद्रयान 3 मिशन का हिस्सा है।

आज मात्र 23 साल का हमारा यह युवा के.भरत कुमार चन्द्रयान का हिस्सा है। चंद्रयान के सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर भारत के माता-पिता भी खुश है। उनका कहना है कि उन्हें पूरी तरह उम्मीद थी कि उनका भरत बेहतर कार्य करेगा और देश का नाम रोशन करेगा।