हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Durg news today : चिटफंड कंपनी यश ड्रीम रियल एस्टेट की संपत्ति नीलाम


Durg news today : दुर्ग ! दुर्ग जिला प्रशासन ने चिटफंड कंपनी यश ड्रीम रियल एस्टेट की दुर्ग स्थित संपत्ति की नीलामी कर ली है। एसडीएम मुकेश रावटे और उनकी टीम ने दुर्ग तहसील की लगभग 16 एकड़ जमीन को 20 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए में नीलाम किया है। जबकि इसकी शासकीय दर मात्र 4.41 करोड़ थी। 14 सितंबर को जिला प्रशासन भिलाई तीन तहसील कार्यालय में अगली नीलामी करेगा।

दुर्ग एसडीएम से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2016 से यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी के खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई का प्रकरण लंबित था। कंपनी ने लोगों को अधिक रिटर्न देने का झांसा देकर उनसे धन जमा करवाया, उसके बाद उसे वापस न करके भाग गए। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कुर्की की गई संपत्ति का विक्रय और निवेशकों को उनकी राशि वापस करने के लिए तहसीलदार दुर्ग, भिलाई-3 और पाटन को नियुक्त किया है। जिला प्रशासन को एक करोड़ 17 लाख की राशि प्राप्त हुई। इसके बाद दूसरे चरण में तहसील दुर्ग अन्तर्गत कोहका, नगपुरा, अंजोरा और अंडा स्थित संपत्ति की नीलामी की गई।

4 करोड़ 41 लाख 37 हजार 884 रुपये की संपत्ति नीलामी करने पर तहसीलदार दुर्ग को लगभग 20 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए प्राप्त हुए। अब तीसरे चरण में भिलाई-3 तहसील में स्थित संपत्ति की 14 सितंबर 2023 को नीलामी की जाएगी। नीलामी के बाद प्राप्त राशि कंपनी में निवेश करने वाले लोगों को वापस की जाएगी।