हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Malkit Murder Case : दुर्ग ! खबर दुर्ग जिले से है जहां मलकीत सिंह की हत्या का मामला पूरी तरह से सुलझा ही नहीं था, वही भिलाई कोहका में एक और हत्या की वारदात सामने आई है। जिसमें छोटे भाई से हो रहे विवाद को सुलझाने गए युवक की बदमाशों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। मामले में स्मृति नगर पुलिस ने नागपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की विवेचना की जा रही है।
Malkit Murder Case : दरअसल पूरा मामला शनिवार देर रात का है। जब कोहका भिलाई में सचिन चौधरी नाम का युवक किसी लड़की से बातचीत करते खड़ा था। इस दौरान मृतक चंद्रशेखर ठाकुर का छोटा भाई युगल किशोर वहां गुजरा और उसने सचिन से यहां पर लड़की से बात करने से मना किया। इससे सचिन चौधरी बिफर गया और युगल से झगड़ा करने लगा। शोर शराबा सुनकर चंद्रशेखर मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा।
इस बीच सचिन चौधरी ने अपने भाई को फोन कर दिया। फोन करने के बाद उसका भाई गोविंदा चौधरी मौके पर बेसबॉल का डंडा लेकर पहुंच गया। इसके बाद चंद्रशेखर को बुरी तरह पीटने लगा। पिटाई के कारण चंद्रशेखर वहीं गिर गया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। घटना की सूचना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर को सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों भाई फरार हो गए। जिनकी पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को नागपुर के पास से पकड़ा है। दोनों आरोपियो को दुर्ग लाया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।