हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
2000 rupees note exchange: नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपए के नोट बदलने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब आप 7 अक्टूबर 2023 तक बैंक और आरबीआई में जाकर नोट को बदल या जमा कर सकते हैं। इसकी जानकारी आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी करके दिया है। इस साल मई में आरबीआई ने घोषणा की थी कि 2,000 रुपए के नोट को सर्कुलेशन से वापस लिया जाएगा।
2000 rupees note exchange: बैंक ने नोट को वापस लेने के लिए 4 महीने का समय दिया था। इसका मतलब है कि 30 सितंबर 2023 तक इस नोट को बदला जा सकता था। अब इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दिया है। इसकी वजह यह है कि अभी भी सर्कुलेशन में लगभग 93 फीसदी ही नोट वापस आए हैं। इसका मतलब है कि कई लोगों ने अभी तक नोट को जमा या एक्सचेंज नहीं किया है।