हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Bonus Satyagraha : राजनांदगांव ! 2018 में कांग्रेस सत्ता में बैठने के पूर्व अपने घोषणा पत्र में वादा किया था
अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो भाजपा शासन के समय का 2 साल का बकाया धान बोनस कांग्रेस सरकार किसानों को देगी लेकिन पौने पांच साल बीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने अपने वायदे के अनुसार भाजपा के समय का 2 साल का बकाया बोनस अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया है।
इस वादे पूरा करने की मांग को लेकर किसान नेता सुदेश टीकम के नेतृत्व में जिला किसान संघ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बोनस सत्याग्रह यात्रा निकली है ।
Bonus Satyagraha : सुदेश टीकम का कहना था कांग्रेस सरकार में आने से पहले किसानों को कई वादे किये थे जो अभी तक पूरा नहीं किया है।
इसमें एक प्रमुख वादा भाजपा के समय का बकाया बोनस का भुगतान है
लेकिन पौने 5 साल बीत जाने के बाद कांग्रेस सरकार ने अपना यह वादा पूरा नहीं किया है।
Bonus Satyagraha : वादा खिलाफी के खिलाफ आज जिला किसान मोर्चा ने गांधी जयंती के दिन कलेक्ट्रेट से पुराना बस स्टैंड गांधी पुतला तक की पदयात्रा निकाली।
इसके बाद किसान संघ आज रायपुर तूता धरना स्थल के लिए निकलेगा और राजधानी में आयोजित बोनस सत्याग्रह में हिस्सा लेगा।