हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Congress : कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में भी होंगी जातीय जनगणना- प्रियंका


Congress : कांकेर ! कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने पर बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना करवाने की घोषणा करते हुए भाजपा पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने और लोगो का ध्यान दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।


Congress : सुश्री गांधी ने आज यहां नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार की जातीय जनगणना में आए आकंड़ों के अनुसार ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की आबादी 84 प्रतिशत है,तो क्या बड़े बड़े पदों पर भी इन वर्गों की इतनी ही भागीदारी है। उनकी भागीदारी इतनी क्यों नही हो सकती है।उन्होने इसके साथ ही राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने पर 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाने की भी घोषणा की।


उन्होने कहा कि स्थानीय निकायों एवं पंचायतों में पिछड़े वर्गों और महिलाओं को आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया।उन्हे अधिकार सम्पन्न और वित्तीय अधिकार देने का भी काम कांग्रेस ने किया,लेकिन भाजपा की सरकारों ने पंचायतों से अधिकार छीनने और वित्तीय अधिकार कम करने का काम किया है।उन्होने कहा कि भाजपा सरकारों ने मनरेगा के बजट में भी कटौती कर दी है,जिससे लोगो को गावों में रोजगार नही मिल पा रहा है।


Congress : सुश्री गांधी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस ने गांव,गरीब,आदिवासी ,दलित और किसान के विकास की चिन्ता की तो दूसरी ओर भाजपा ने इसके विपरीत देश की सारी सम्पत्ति अरबपति मित्रों को दे दी। उनके लाखों करोड़ो के ऋण माफ कर दिए गए,लेकिन जब किसानों के ऋण माफ करने की बारी आती है तो कहते है कि पैसा नही है। दो दो महंगे विमान मोदी जी ने अपने लिए खरीद लिए,20 हजार करोड़ का नया संसद भवन बना लिया, 27 हजार करोड़ का यशोपति हाल बना दिया लेकिन जब सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बात होती है तो कहा जाता है कि धन नही है।


उन्होने कहा कि सरकार की जब नियत सही हो तभी जनता के हित में सोच सकती है।मोदी सरकार ने किसानों को मजबूत बनाने की बजाय उनकी कमर तोड़ दी है।उनकी आय 27 रूपए रोज है तो अडानी एक दिन में 1600 करोड़ रूपए कमा रहे है।महंगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि आम लोगो का जीवन चलाना मुश्किल हो गया है।इसके साथ ही सभी चीजों पर टैक्स लगातार लोगो की मुश्किलों को और बढ़ा दिया गया है।सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।इससे कमजोर वर्गों को न तो आरक्षण मिलेगा और न ही नौकरी।


सुश्री गांधी ने धान की खरीद भारत सरकार के करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि तब तो भाजपा शासित उत्तरप्रदेश और वाराणसी में किसानों से दाना दाना की खरीद होनी थी और उन्हे भी छत्तीसगढ़ में मिलने वाली कीमत मिलनी थी।उन्होने कहा कि झूठे बयानों और पैसे फेंक कर उनकी चुनाव जीतने की कोशिशों को विफल करना जरूरी है।मोदी सरकार गरीबों की सम्पत्ति छीन कर अमीरों को दे रही है।


उन्होने लोगो से जागरूक बनने की अपील करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने पांच वर्ष आपके लिए काम किया है।बस्तर को हिंसा से निकाला है और वहां विकास पहुंचाया है।निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में डालने की प्रवृत्ति को खत्म किया है।इकलौता राज्य हैं जहां खेती के प्रति किसानों में आकर्षण बढ़ा है।छत्तीसगढ़ के विकास माडल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया गया है और ग्रामीणों की जेब में पैसा डाला गया है।उऩ्होने लोगो से आगामी चुनाव में इस सरकार को एक बार फिर मौका देने की अपील की।


महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 04 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने,पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की, कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा की।


उन्होने इसके साथ ही हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करने, चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण,कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने की भी घोषणा की।इस मौके पर कांग्रेस की राज्य प्रभारी कुमारी सैलेजा एवं विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत भी मौजूद थे।