हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Maa Bamleshwari Devi Darshan in Navratri : भिलाई। इस साल नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी देवी दर्शन करने जाने वाले पदयात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल खुर्सीपार में बन रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से यह सेवा पंडाल लगने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी।
Maa Bamleshwari Devi Darshan in Navratri : अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, यह सेवा पंडाल का दूसरा वर्ष है। इस साल मां दुर्गा भी विराजमान होंगी सेवा पंडाल में। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल होगा। जिसमें सभी सुविधाएं होंगी। पंडाल में आने वाले पदयात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 15 अक्टूबर से यह सेवा पंडाल शुरू होगा, जो नवरात्रि के अंतिम दिवस तक चलेगा। पिछले वर्ष भी इस सेवा पंडाल में 5 हजार से अधिक पदयात्रियों की सेवा की गई है।
पदयात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
ये कार्यक्रम होंगे
अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सेवा पंडाल में होंगे। लोकरंग अर्जुंदा वालों का कार्यक्रम 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 11.36 बजे घटस्थापना होगी। 19 अक्टूबर पंचमी को विशेष पूजा और महाआरती भी होगी। 22 अक्टूबर को अष्टमी हवन व पूर्णाहुति होगी। 23 अक्टूबर को नवमी कन्या पूजन और बटुक पूजन होगा एवं विसर्जन होगा।