हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
CG Politics: कोण्डागांव। कोण्डागांव जिला में मतणना स्थल के बाहर पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गयी। लता उसेंडी ने आरोप लगाया है कि 30 नवंबर को निर्वाचन अधिकारी और राजनीतिक पार्टी के निर्वाचन अभिकर्ता निरीक्षण में पहुंचे थे। लेकिन यहां निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के बिना पास धारकों को अंदर जाने दिया गया। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष को प्रवेश नहीं दिया गया। इस मामले से गुस्सायी लता उसेंडी और भाजपा के पदाधिकारी मतगणना स्थल के बाहर ही धरना पर बैठ गये और एसपी-कलेक्टर को निलंबित करने की मांग करने लगी।
CG Politics: जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कॉलेज परिसर में मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है, इसके साथ ही यहां स्ट्रांग रूम भी है। 30 नवंबर की सुबह राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता और निर्वाचन अधिकारियों का निरीक्षण तय किया गया था। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा को अंदर जाने से रोक दिया गया। इस बात को लेकर बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मंत्री लता उसेंडी नाराज हो गयी।
उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस के गैर पास धारी तीन व्यक्तियों को किन नियमों के तहत अंदर जाने दिया गया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा पदाधिकारी और प्रत्याशी लता उसेंडी नाराज हो गयी और मतगणना स्थल के बाहर ही धरने पर बैठ गये है। धरना देते हुए भाजपाइयों ने मांग है कि गैर पास धारी प्रवेश करने वालों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।