हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर मतगणना शुरू


Chhattisgarh रायपुर ! छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों के लिए कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गयी।


Chhattisgarh मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना सभी 33जिला मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे शुरू हो गई।मतगणना हाल में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू की गई है,इसके 30 मिनट बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम में दर्ज वोट की गणना शुरू की जायेंगी।ईवीएम में दर्ज मतों की प्रत्येक चरण में 14 टेबल पर गणना होगी।छह विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया,कवर्धा,सारंगढ़,बिलाई गढ़,कसडोल एवं भरतपुर-सोनहत में 21 टेबलों पर गणना की अनुमति प्रदान की गई है।


Chhattisgarh राज्य की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना हेतु 90 रिटर्निंग अधिकारी 416 सहायक रिटर्निंग अधिकारी,4596 गणनाकर्मी एवं 1698 माईक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है।इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 90 काउटिंग आब्जर्वर नियुक्त किए गए है।मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है,जहां प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्रों की जांच के उपरान्त ही प्रवेश दिया जा रहा हैं।पहले और बाहरी स्तर पर राज्य पुलिस तथा भीतरी स्तर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए है।


Chhattisgarh आयोग के निर्देशानुसार केन्द्र तथा राज्यों के मंत्री ,नगर निगम के मेयर,नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष,जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं अन्य सुरक्षा प्राप्त कर्मियों की गणना अभिकर्ता के रूप में नियुक्त करने की अऩुमति नही दी गई है।इसके साथ ही मतगणना एवं सारणीकरण की सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।
राज्य में 90 सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव क्रमशः सात एवं 17 नवम्बर को हुए थे।राष्ट्रीय एवं राज्य के मान्यता प्राप्त दलों,पंजीकृत दलों समेत कुल 1181 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच है। एक्जिट पोल के नतीजों से दोने ही दल परिणामों को अपने अपने पक्ष में मानते हुए उत्साहित है।
पिछले विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा)ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और तीसरे दल के रूप में अपनी ताकत दिखाई थी लेकिन इस बार दोनो ही दल अलग अलग चुनाव मैदान में है।इनके अलावा आम आदमी पार्टी,कम्युनिस्ट पार्टी ने भी उम्मीदवार उतारे है।
इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन,उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव के क्षेत्र अम्बिकापुर,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के क्षेत्र राजनांदगांव,केन्द्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के क्षेत्र भरतपुर-सोनहत,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के चुनाव क्षेत्र लोरमी,विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत के चुनाव क्षेत्र सक्ती,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के क्षेत्र जांजगीर चापा,पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकुरी के चुनाव परिणाम पर लोगो की विशेष दिलचस्पी है।