हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

डिप्टी सीएम साव से मिले दीपक ताराचंद साहू और दया सिंह, गुलदस्ता भेंटकर दी बधाई


भिलाई। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव से नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह और हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने मुलाकात की। इस मुलाकात में गुलदस्ता देकर बधाई दी। दया और दीपक ने डिप्टी सीएम साव से कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें भिलाई आने का न्यौता दिया।

दया सिंह  ने बताया कि बाबा की बारात में अरुण साव जी हर वर्ष आते रहे हैं। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद डिप्टी सीएम अरुण साव जी को मिलते रहा है। इस बार भी चुनावी मैदान में उतरे और उन्हें जीत मिली। दया ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आ गई है। अब विकास को रफ्तार भी मिलने वाली है।