हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
विभिन्न संगठनों के द्वारा लड्डुओं से तौलकर किया गया अभिनंदन
रायपुर। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय शर्मा का कवर्धा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों में उनके स्वागत के लेकर गजब का उत्साह था। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा उपमुख्यमंत्री शर्मा के कवर्धा आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। डिप्टी सीएमम शर्मा के स्वागत के लिए राजनादगांव बाईपास से बाइक रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक, गांधी मैदान पहुंचा। जगह-जगह पर लोगों की भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बाईक रैली ठाकुरदेव चौक के पास पहुंचा। जहां पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बूंदी की लडुडुओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत काफिला गुरूद्वारा पहुंचा। वहां पर उन्होंने मत्था टेक कर राज्य की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्वागत के क्रम में श्री शर्मा के कबीरधाम जिले के ग्राम अगरी, दशरंगपुर, पनेका, इंदौरी, धरमपुरा, बिरकोना, रानी सागर, छिरहा पहुंचने पर ग्रामीणजनों और समाज प्रमुखों ने उनका भव्य स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत साहू समाज, कुर्मी समाज, मरार पटेल समाज, गोंड समाज, बैगा समाज, सतनामी समाज, अहिवार समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के लोगों ने किया।