हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे मंगलवार को राजधानी स्थिति पाटन सदन पहुंचे जहां पूर्व सीएम बघेल के पिता का पार्थिव शरीर रखा हुआ है। सीएम साय ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद रहे।
बता दें पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सोमवार की सुबह राजधानी के अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य थे और उनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। दिवंगत नंद कुमार बघेल का अंतिम संस्कार 10 जनवरी को उनके गृहग्राम कुरुदडीह में किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को राजधानी स्थित पाटन सदन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मंगलवार को वे पाटन सदन पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।