हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Durg Police promotion: दुर्ग जिले के 3 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक, एसएसपी गर्ग ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं


जिला दुर्ग पुलिस में 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा स्टार सेरेमनी में स्टार लगा कर सभी को दी गई शुभकामनाएं।
दुर्ग। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर के आदेशानुसार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा बुधवार को 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पदोन्नती प्रदान की गई है। जिसमे यातायात से स.उ.नि. महेश कुमार मिश्रा एवम सेवा राम मंडावी, थाना पुलगांव से स.उ.नि हरीश कुमार साहू उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को मुंह मीठा कराकर कहा कि सभी पदाधिकारी जिले में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। इनको अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये बखूबी अपने क्षेत्र में कार्य को अंजाम देंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को ढेरों शुभकामनाएं दी।