हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा की भव्य बारात निकाली जाएगी। समिति द्वारा जोर शोर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा 31 हजार आमंत्रण कार्ड बंटवाए जा रहे हैं। इनमें से 5000 कार्ड वीवीआईपी को दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दया सिंह ने मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा को आमंत्रण दिया। दया सिंह ने सीएम व गृहमंत्री को विशेष कार्ड देते हुए बाबा की बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सीएम व गृहमंत्री ने भी दया सिंह को आश्वस्थ किया कि वे इस आयोजन में शामिल होंगे।
बता दें 8 मार्च को भिलाई में भोले बाबा की बारात निकलेगी। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्य पूरे शहर में आमंत्रण कार्ड दे रहे हैं। इस बीच दया सिंह ने सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा को एकसाथ आमंत्रण कार्ड दिया। विशेष निमंत्रण पत्र देखकर दया सिंह के आयोजन की तारीफ की। दया सिंह ने बताया कि सीएम साय पहले भी भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए भिलाई आ चुके हैं। सावन सोमवार को भिलाई के राजराजेश्वरी मंदिर में विशेष महाभिषेक होता है। महाभिषेक के समय भी सीएम साय अपने परिवार के साथ शामिल हो चुके हैं।