हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

राजधानी में बाइक सवार पर पलटा कंटेनर, आधा शरीर फंसा… क्रेन के सहारे निकाल कराया गया एम्स में भर्ती


रायपुर। सड़क पर चल रहे हों और कब हादसा हो जाए किसी को पता नहीं रहता। कई बार ऐसे हादसे होते हैं जिसके बारे भी सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर में सामने आया। सड़क पर चल रहे बाइक सवार पर ट्रेलर पर जा रहा कंटेनर पलट गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक बाइक सवार का आधा शरीर कंटेनर के नीचे फंसा रहा। क्रेन की मदद से उसे निकालकर एम्स में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। तेलीबांधा ब्रिज से संतोषी नगर की ओर जा रहे बाइक सवार के बगल से एक कंटेनर लोड ट्रेलर जा रहा था। इसबीच ट्रेलर के सामने जा रहे बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके कारण ट्रेलर चालक को भी ब्रेक लगाना पड़ा। ट्रेलर चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया कंटेनर पलट गया और बगल में चल रहे बाइक सवार पर गिर गया। कंटेनर के नीचे बाइक सवार दब गया।

बाइक सवार का आधा शरीर कंटेनर के नीचे दबा था और वह दर्द से कराह रहा था। हादसे के बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर टिकरापारा पुलिस पहुंची। इसके बाद क्रेन बुलवाया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर एम्स में भर्ती कराया गया। इस दौरान हादवे पर लंबा जाम लग गया। कंटेनर हटने के बाद रास्ता खुला और जाम हटा।