हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

छुई खुदाई के दौरान हादसा, मिट्‌टी धंसने से मृतकों की मौत; सीएम बघेल ने जताया दुख…

चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर 19 अप्रैल 2023: छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा संभाग के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर (MCB) जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां नदी के पास छुई (कच्चे घर की पुताई करने की सफेद मिट्टी) खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई। जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गई है।

चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा संभाग के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर (MCB) जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां नदी के पास छुई (कच्चे घर की पुताई करने की सफेद मिट्टी) खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई। जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। मामला खड़गवा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आसपास के लोग ही लोगों को निकालते हुए नजर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना में मारे गए 4 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है।

खरगवां थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक , बंजारीडांड मौहारी पारा के लोहरिया नदी में मजदूर छुई मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया। माना जा रहा था कि अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। इस वजह से जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया गया था। मगर किसी और के शव नहीं मिले हैं। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। मिट्टी के अंदर काफी देर तक मजदूर दबे रह गए जिसके चलते उनकी मौत हो गई