हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

जगदलपुर हादसा: पिकअप की टक्कर से 2 जवानों की मौत, एक घायल रायपुर रेफर

जगलदपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की मौत हो गई है। जबकि, एक जवान घायल है। जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। सभी जवान CAF के हैं।

जगलदपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की मौत हो गई है। जबकि, एक जवान घायल है। जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। सभी जवान CAF के हैं।

बताया जा रहा है कि, इनमें से एक जवान की तबियत खराब थी। जिसका इलाज करवाने साथी बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। ‘

जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दो जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य एक घायल मुकेश गौर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे फोर्स के ही हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। चिकित्सकों की माने तो जवान को सिर पर गहरी चोट आई है। मृत दोनों जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृत जवान गणेश राम आंचला राजनांदगांव का रहने वाला था। जबकि, घायल जवान मुकेश गौर कांकेर जिले का निवासी है।

छत्तीसगढ़ में 12 दिन पहले अलग-अलग सड़क हादसों में 17 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। सक्ती, बिलासपुर, भिलाई, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, कोरबा, कांकेर में रोड एक्सीडेंट हुए। इनमें से ज्यादातर मामलों में आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

बालोद में 12 दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। यहां आयरन ओर से भरी ट्रक ने पहले तो एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार लोगों को भी चपेट में लिया। इस हादसे में 1 शख्स घायल है। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ था।