हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Anuj Sharma, candidate from Dharsiwan Assembly : धरसीवां। भारतीय जनता पार्टी के धरसीवां विधानसभा से प्रत्याशी अनुज शर्मा का प्रभाव क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। अपने धुआंधार प्रचार का क्रम जारी रखते हुए अनुज शर्मा गांव-गांव में दस्तक दे रहे हैं। घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। जगह-जगह बैठकों का दौर जारी है। छोटी-छोटी सभा लेकर जनसंपर्क के माध्यम से सभी से वोट की अपील कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं के साथ अनुज शर्मा ने जब से जनसंपर्क में तेजी लाई है लोग स्वफूर्त आगे आ रहे हैं। प्रभावित होकर भाजपा में लोग शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में निमोरा में 35 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। निमोरा से अत्यंत हर्षित करने वाले इस दृश्य से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जब अनुज शर्मा के निमोरा कार्यक्रम के दौरान 35 नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश लिया तो सभी ने स्वागत किया। नवप्रवेशित लोगों का पार्टी के गमछे से स्वागत हुआ।
Anuj Sharma, candidate from Dharsiwan Assembly : यह उपलब्धि समस्त निमोरा भाजपा परिवार एवं धरसीवां संगठन के समस्त पदाधिकारियों के लिए हर्ष का विषय है। युवा मोर्चा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणीय योगदान दिया। इसके लिए सभी ने प्रशंसा की। अनुज शर्मा ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं की ही मेहनत का फल है और उन्हीं के कारण यह संभव हो रहा है कि लोग भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर हमारे साथ जुड़ रहे हैं।
अनुज शर्मा रोजाना अलसुबह से देर रात तक जनसंपर्क कर रहे हैं। इसमें वे विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने शराब व नशे सहित धरसीवां विधानसभा की सड़कों स्थिति पर शासन पर जमकर निशाना साधा। अपने जनसम्पर्क के शेड्यूल के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा धरसींवा मंडल में रविवार को कपसदा में दोपहर 1 बजे, अकोली में 2 बजे, मनोहरा में 2.30 बजे,कुकेरा में 3 बजे, कुथरेल में 4 बजे, मेहरसखा में 5 बजे,मौहगॉव में शाम 6 बजे,मलौद में 7 बजे पहुंचे व कुरुद और सिलयारी में पहुंचे। छत्तीसगढ़ सिने स्टार व भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा को अपने बीच पाकर जनता में उत्साह की लहर है। खासकर युवा वर्ग की मौजूदगी से सभा में अलग ही माहौल बनता है। सभी नेता के पूर्व अभिनेता अनुज शर्मा के बड़े फैन्स रहे हैं। सभा,जनसम्पर्क के बाद सेल्फी का दौर भी जारी है।