हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Asian Games : एशियन गेम्स में भारतीय शूटरों का गोल्ड पर निशाना


Asian Games : नईदिल्ली। एशियाई खेलों के छठवे दिन शुक्रवार को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक भारत के खाते में जोड़े। इसके अलावा दो बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 17 पदक हो गए। छठे दिन ईशा सिंह और पलक ने दो-दो पदक जीते।

Asian Games : वहीं भारत को दूसरा गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल में में पलक ने गोल्ड जीतकर दिलाया। जबकि इस इवेंट में ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा टेनिस में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी में मेंस डब्ल्स में सिल्वर जीता। इसके साथ ही भारत के 30 मेडल हो गए हैं। जिनमें 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत को छठे दिन का पहला मेडल दिलाया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने 1731 स्कोर कर सिल्वर जीता। इस इवेंट में चीन की टीम टॉप पर रही। चीनी टीम ने 1736 स्कोर कर गोल्ड जीता। वहीं चीनी ताइपे की टीम ने 1723 स्कोर कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में मेंस टीम ने भारत को 7वां गोल्ड दिलाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह, अखिल शिरोन और स्वप्निल सुरेश ने 1769 स्कोर कर गोल्ड जीता। यह शूटिंग में भारत का पांचवां गोल्ड है। इस इवेंट में चीन की टीम ने 1763 स्कोर कर सिल्वर और साउथ कोरिया ने 1748 स्कोर कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।