हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Assembly elections 2023 : कांकेर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत कल सुबह 07 से पहले ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। इसी क्रम में जिले के आदर्श मतदान केन्द्र नंदनमारा में दिव्यांग युवक सर्वेश कुमार यादव वोट करने पहुंचे। परिसर में आते ही उन्हें सुरक्षाकर्मी द्वारा व्हील चेयर पर बैठाकर लाया गया और बिना कतार में लगे बूथ ले जाकर उनसे वोट कराया गया।
Assembly elections 2023 : इस व्यवस्था से अभिभूत होकर 29 वर्षीय श्री यादव ने कहा कि यह उनके जीवन का सुखद अनुभव है, जब वोट करने इतनी अच्छी सुविधाओं के साथ अनुकूल माहौल भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इतने साल से वोट करते आ रहे, लेकिन पहली दफा इतना सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। हर बूथ में ऐसी ही व्यवस्था होनी चाहिए।