हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

मुख्यमंत्री से मिलीं संयुक्त राष्ट्र में भारत प्रथम सचिव बरखा ताम्रकार, कहा- कला, खान-पान…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन की प्रथम सचिव बरखा ताम्रकार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से ब्रांड छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के विषय पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री को चर्चा के दौरान सुश्री ताम्रकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला, खान-पान, वन एवं जैविक उत्पाद, पर्यटन स्थल आदि बहुत खास हैं। छत्तीसगढ़ की इन्हीं खूबियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोमोट करने पर राज्य एक ब्रांड के रूप में उभरेगा।

सुश्री ताम्रकार ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो-कुटकी, रागी आदि मिलेट्स को बढ़ावा देने किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में मिलेट्स के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।