हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Barrister Thakur Chhedilal : बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन



Barrister Thakur Chhedilal : रायपुर/ बिलासपुर ! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Barrister Thakur Chhedilal : महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने ’सेवा समिति’ के माध्यम से युवाओं को संगठित किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे कई भाषाओं के जानकार होने के साथ सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ और कर्मठ नेता थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।