हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
भिलाई। ट्रांसपोर्ट नगर दुर्गा मंदिर शासकीय स्कूल के पास गुरुवार शाम को दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। शख्स आद्योगिक क्षेत्र स्थित कैमिकल फैक्ट्री में काम करता है और शाम पांच बजे वह काम पर निकला था। हादसा होने के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक लोग सड़क पर डटे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हेमलाल रघुवंशी ट्रांसपोर्ट नगर दुर्गा मंदिर शासकीय स्कूल के पास अपने परिवार के साथ रहता था। वह कैमिकल फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार शाम 5 बजे वह अपने घर से अस्पताल के लिए निकला था। घर से निकलते ही कुछ दूरी पर सड़क पर पीछे एक ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही तीन थानों से बल मौके पर पहुंचा। 108 एंबुलेंस भी है लेकिन लोगों ने शव को उठाने नहीं दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार का सहारा छिन जाने से वे व्यथित हैं। लोगों ने उचित मुआवजे की मांग की है। लोग इसी मांग को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।