हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने पूरे देश में भिलाई का नाम रोशन कर दिया है। समिति द्वारा पिछले 15 वर्षों से हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। इस वर्ष भी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके इंदिरा नगर हथखोज भिलाई से भव्य बाबा की बारात निकाली जाएगी। इसकी संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार बाबा की बारात में क्या कुछ खास रहेगा।
दया सिंह ने बताया कि भिलाई में बाबा की बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए प्रदेश भर से लोग आते हैं। इस बार भी ये भव्यता कायम रहेगी। बारात को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी युवा विंग, महिला विंग एवं सक्रिय सदस्य विगत दो माह से जुटे हुए हैं। यह आयोजन का 16 वां वर्ष है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से लेकर केन्द्रीय मंत्री और राज्यपाल, पूर्व केबिनेट मंत्री सहित प्रमुख हस्तियों व राजनेताओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। सभी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने पहुंच रहें है। इनमें से अधिकांश लोगों ने आने की स्वीकृति दी है।
दया सिंह ने बताया कि 8 मार्च 2024 को भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात पहली बार आईपीएल की तर्ज पर फायर शो व लेजर शो होगा। आसमान में हर हर महादेव, जय श्रीराम और बोल बम के जयकारें दिखेंगे, केरल की झांकियां में शिव विवाह, देवी-देवताओं के दर्शन होंगे। ओडिशा का विशेष आकर्षण सम्बलपुर का धमालपुरी (मां संतोषी मेलोडी)। केरल प्रदेश की 07 झांकिया आ रही है। भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी। मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां करते दर्शन देंगे। विजय वाडा, आंध्रप्रदेश से भी इस बार मां दुर्गा के नौ रूप, पन्द्रह फीट का झांकिया देखने को मिलेगी।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति व कलाकारों को बढ़ावा
दया सिंह ने बताया कि बाबा की बारात के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति व कलाकारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ, गंडई, बेमेतरा, बालोद, पाटन, उतई, नेवई, पथर्रा, जरवाय, उमदा से 151 झांकियां जिसमें राम, रावण विभिषण भूत, पिश्चाच, राक्षस हजारों की संख्या में आपको भोले बाबा की बारात में देखने को मिलेंगे। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में कलाकार उपस्थित रहेंगे, जो देवी-देवताओं के साथ-साथ भूत-पिशाच का वेष धारण कर भ्रमण करेंगे।
इस बार काफी कुछ रहेगा अलग
दया सिंह ने बताया कि इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। आयोजन में शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघड़ नृत्य करते हुए पन्द्रह फीट की झांकी, हरियाणा से इस बार पगला बाबा (रामू) आर्ट ग्रुप की भव्य झांकी, शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी। राधाकृष्ण बृज की होली की झांकी का स्वरूप, महाकाली ताण्डव नृत्य की विशाल झांकी व महाश्मशान अघोरा बारात अद्भूत व विचित्र प्रस्तुति, भोले बाबा की वासुकी नाग पर सवारी की झांकी, भगवान शिव की नंदी पर सवार आनंद मुद्रा के साथ रामदरबार, श्री कृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पार्वती विवाह मनमनोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप राधाकृष्ण की प्रेम लीला सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन आकर्षण का केन्द्र होंगे।
बांटे गए 31000 निमंत्रण पत्र
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से आयोजन को लेकर 31 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। 50 हजार से ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे। दया सिंह ने बताया कि भोले बाबा की बारात दोपहर 2 बजे से निकलेगी। बारात दोपहर 2 बजे इंदिरा नगर हथखोज वार्ड नं. 01 से प्रस्थान कर राम जानकी शिव मंदिर में पूजा अर्चना होगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोलबम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर होते हुए जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार में विवाह स्थल पर समापन होगा। बारात के लिए सैकड़ों की संख्या में वालेंटियर्स नियुक्ति किए गए हैं।
आयोजन के लिए इन्हें दिया गया आमंत्रण
दया सिंह ने यह भी बताया कि भोले बाबा की बारात के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अजय जामवाल भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व नेताप्रति पक्ष धरम लाल कौशिक, भाजपा पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक रिकेश सेन, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेशाध्यक्ष नगरी निकाय प्रकोष्ठ प्रफुल्ल विश्वकर्मा, भिलाई भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, कलेक्टर दुर्ग, आईजी दुर्ग, एसएसपी जितेन्द्र शुक्ला, एडिशनल एसपी शहर एवं ग्रामीण, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, मेयर नीरज पाल, भिलाई दुर्ग व प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठित लोगों सहित संबंधित थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है।