हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
पटना (एजेंसी)। बिहार के अररिया जिले में उद्घाटन से पहले की पुल नदी में समा गया। अररिया जिला के सिकटी प्रखंड में बकरा नदी के पड़रिया घाट पर बना 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनाया गया पुल अचानक नदी में समा गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी बिहार में पुल गिरने की घटना हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गए। यह पुल जिले के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि इस पुल को जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी नहीं बना था। करीब 100 मीटर का यह पुल था जिसका उद्घाटन नहीं हुआ था और गिर गया। लोगों का कहना है कि हाल में ही पुल के एप्रोच पथ को बहाल करने के विभाग की विभाग की ओर कवायद शुरू की गई थी। लेकिन, उससे पहले यह हादसा हो गया।
बिहार में पहले भी गिर चुके हैं पुल
2023 के जून महीने में ही भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था। बताया जाता है कि इस पुल की लागत पहले 600 करोड़ थी, बाद में पुल की लागत बढ़कर 1700 करोड़ हो गई थी। इससे पहले भी यही पुल 2022 में भी गिर गया था। इसी कड़ी में बिहार के ही सुपौल में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कोसी नदी पर बन रहा देश के सबसे लंबे पुल का एक बड़ा स्लैब गिर गया था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी। वहीं 10 लोग जख्मी हो गए थे।