हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

BJP Parivartan Yatra : कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ के हित के लिए हटाना ही होगा, खाने के लिए भष्ट्राचार और दिखाने के लिए नौजवानों को भत्ता


BJP Parivartan Yatra : सक्ती। बाराद्वार भाजपा की परिवर्तन यात्रा दिनांक 24 सितंबर दिन रविवार को सक्ती जिले के सक्ती विधानसभा के बाराद्वार पहुंची। परिवर्तन यात्रा का भाजपा द्वारा हजारों की संख्या में उत्साह पूर्वक से स्वागत किया गया किया।

परिवर्तन यात्रा बाराद्वार पहुंची और विशाल आम सभा को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री आर पी सिंह द्वारा संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही प्रदेश सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। कहा कि, इस सरकार के दांत खाने के और हैं, दिखाने के और हैं। कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए उसमें कुछ भी पूरे नहीं हुए। इतना ही नहीं केंद्र जो काम कर रही है उसे भी रोका जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 12 लाख लोगों को आवास से वंचित किया गया। केंद्र सरकार जिन्हें घर देना चाहती है उसे यहां की सरकार कागज नहीं पहुंचाकर रोक रही है।

BJP Parivartan Yatra : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल में सिर्फ छलावा किया। मैं किसान भाइयों से पूछना चाहता हूं भूमिहीन लोगों को जमीन देने का वादा किया उनको जमीन मिल गई क्या। भूपेश बघेल के दिखाने के दांत और खाने के और हैं। खाने के लिए भष्ट्राचार और दिखाने के लिए नौजवानों को भत्ता, महिलाओं को सिलेंडर देने की बात करते हैं।

भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ बेरोजगारी में नंबर एक पर ,अपराध ने नंबर वन एक , वादाखिलाफी में नंबर एक है मोदी जी का भेजा अन्न भी कांग्रेसी खा गए इंसान तो इंसान गाय के गोबर का पैसा भी खा गए। ऐसी सरकार को छत्तीसगढ़ के हित के लिए हटाना ही होगा।

BJP Parivartan Yatra :  इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल विधायक, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे, सांसद गुहाराम अजगल्ले जी, बृजमोहन अग्रवाल ,जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू , प्रीतम गबेल, जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र , जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल, राम अवतार अग्रवाल,रमेश सिघानियां, भाजपा प्रदेश सदस्य अंकित अग्रवाल राम नरेश यादव युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक शर्मा, अनूप अग्रवाल, प्रेम पटेल, संतोष राठौर, प्रभास सिंह ठाकुर चिराग अग्रवाल नटवर सिदार विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सदस्यगण क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।