हमारे बारे में

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

BJP का 43वां स्थापना दिवस : मोदी ने कहा- हनुमानजी सब कुछ कर सकते हैं, यही प्रेरणा है

नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को 45 मिनट तक संबोधित किया। आज हनुमान जयंती है तो उनके कामों का उदाहरण देकर भाजपा की कार्यशैली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हनुमानजी के 'कैन डू' एटीट्यूड की तरह काम करती है और सबकी मदद करने की कोशिश भी करती है।

नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को 45 मिनट तक संबोधित किया। आज हनुमान जयंती है तो उनके कामों का उदाहरण देकर भाजपा की कार्यशैली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हनुमानजी के ‘कैन डू’ एटीट्यूड की तरह काम करती है और सबकी मदद करने की कोशिश भी करती है।

पीएम ने जनसंघ और आज की भाजपा की बात की। कहा कि कार्यकर्ता अतिआत्मविश्वास में ना रहें। लोगों से जुड़ें। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि ये दल भाजपा के काम को पचा नहीं पा रहे हैं। ये हताश लोग कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। उन्होंने भाजपा के फ्यूचर प्लान को भी कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया।

मोदी ने कहा, ‘आज तक जिन महान लोगों ने पार्टी को संवारा है, समृद्ध और सशक्त किया है, उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।’ 43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था।

1. भाजपा हनुमानजी से प्रेरणा लेती है: ‘हनुमानजी सब कुछ कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते। यही भाजपा की प्रेरणा है। एक और प्रेरणा है। जब हनुमानजी को राक्षसों का सामना करना पड़ा तो वो कठोर हो गए। जब भ्रष्टाचार, परिवारवाद, कानून-व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है मां भारती को मुक्त कराने के लिए।

2. हताश विपक्ष कह रहा- मोदी तेरी कब्र खुदेगी: ‘जब हमारा मजाक उड़ाकर सफल नहीं हुए तो बादशाही मानसिकता वाले लोगों की नफरत और बढ़ गई। दशकों से हिंसा झेल रहे कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट में शांति का सूरज उगेगा, ये उन्होंने सोचा नहीं था। आर्टिकल 370 इतिहास हो जाएगा, ये उन्होंने कल्पना नहीं की थी। जो काम दशकों तक नहीं हुए, वो भाजपा कैसे कर रही है, वो इन्हें पच नहीं रहा है।’