हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
Breaking : लद्दाख। शनिवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई है जहां सेना के जवानों से भरी गाड़ी खाई से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई। घटना में कई अन्य लोग घायल हैं। लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने बताया कि सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास केइरी, लेह में नियोमा की ओर जाने वाले मोड़ पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई।
Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज न्याय योजना तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ रूपए का करेंगे ऑनलाईन भुगतान, राजीव युवा मितान क्लबों मिलेगी राशि
पीएम मोदी ने इस दुर्घटना पर दुःख जताते हुए कहा, लेह के पास दुर्घटना से दुख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जायेगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ। जो लोग घायल हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’