हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में विवाद सुलझाने गए आरक्षकों पर हमला कर दिया गया। इससे एक आरक्षक को चोट आई है। यही नहीं पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का भी कांच तोड़ दिया गया। इस मामले में आरक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 186-IPC, 332-IPC, 353-IPC, 427-IPC के तहत केस दर्ज किया है।
इस संबंध में कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश कुमार यादव की डायल 112 चिता वन में डयूटी लगी थी। 20 अप्रैल को रात 9 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक थी। डायल 112 वाहन CG-03-7089 को चालक लाकेश साहू चला रहा था। रात करीबन 11 बजे सूचना मिली कि ग्राम परसदा में कुछ लोग लडाई झगडा कर रहे हैं। इसके बाद ग्राम परसदा पहुंचे तो वहां जयराम यादव के घर के पास काफी भीड लगी थी। पता चला कि यहां बारातियों के बीच विवाद हो गया और एक व्यक्ति को चोट आने पर उसे एम्स ले जाया गया।
घटना स्थल पर भीड़ ज्यादा होने के कारण थाने की पेट्रोलिंग पार्टी को भी बुला लिया गया। मौके पर थाना के पेट्रोलिंग वाहन CG-03-6581 में आरक्षक चालक यशवंत साहू, आरक्षक बंटी सिंह पहुंचे। इस दौरान यहां विवाद करने वाले बाराती गिरी राज यादव, प्रशांत यादव और उनके साथी को थाना ले जाने पेट्रोलिंग वाहन पर चढ़ाया गया। इस बीच भीड़ ने तीनों बारातियों को ले जाने नहीं दिया और आरक्षक पर हमला कर दिया। इसके कारण आरक्षक राकेश कुमार की बांयी आंख में चोट आई है। यही नहीं लोगों ने वाहन में पथराव कर कांच भी तोड़ दिया। इस पूरे मामले में कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।